ओमान की राजधानी मस्कट में बिहार की गर्भवती महिला को बनाया बंधक, अच्छी सैलरी का दिया गया था झांसा, दिल्ली में केस दर्ज

ओमान(oman) की राजधानी मस्कट (muskat) में एक महिला को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। महिला बिहार के जमुई की रहने वाली है। अच्छी सैलरी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया गया और फिर उसे अहमदाबाद से ओमान भेज दिया गया। दिल्ली (Delhi) की पहाड़गंज थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती है और उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया है। साथ ही उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा है। तबियत खराब होने पर दवाई भी नहीं दी जा रही है।
नौकरी का झांसा देकर महिला को दलालों ने 25 मई को मस्कट भेजा था। महिला जमुई के झाझा थाना एरिया के सुंदरीटांड़ गांव की रहने वाली है। 30 वर्षीय लक्ष्मी बंधन बैंक में काम करती थी। इनका पति तमिलनाडु में काम करते थे, लेकिन बीमारी के चलते पिछले दो साल से बेरोजगार हैं। लक्ष्मी ही तभी से पूरे परिवार का खर्च उठा रही है। इनके दो बेटी और एक बेटा है। बताया गया है कि उसे मई माह पहाड़गंज में वसीम अख्तर और महिला सन्नो सैयद ने इंटरव्यू के लिए बुलाया था। उन्हें अच्छी सैलरी देने का आश्वासन दिया गया।
पीड़िता 25 मई को दिल्ली गई थी। यहीं से दोनों दलाल उन्हें अहमदाबाद ले गए और फिर हवाई जहाज से ओमान भेज दिया गया। अब उसके परिजन परेशान है। सरकार से परिजनों ने उसकी वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है। परिजनों के मुताबिक पासपोर्ट जब्त कर लिया है और मोबाइल पर भी बात नहीं हो रही है। वह 3 माह की प्रेग्नेंट है। उसका फोन भी छीन लिया है। आरोप है कि व्हाट्सएप पर फोन छीनने से पहले बात हुई थी। खाना और दवा न दिलाने की बात कही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS