Punjab Elections 2022 : AAP पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, इन बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा

Punjab Elections 2022 : AAP पार्टी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, इन बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा
X
पंजाब (punjab) में अगली साल में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने हैं. इस बीच वहां काफी राजनीतिक गतिविधियां (political activities) बढ़ चुकी हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) पंजाब में सत्ता हासिल करने के हर संभव कोशिश में जुटी हुई है।

पंजाब (punjab) में अगली साल में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने हैं. इस बीच वहां काफी राजनीतिक गतिविधियां (political activities) बढ़ चुकी हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) पंजाब में सत्ता हासिल करने के हर संभव कोशिश में जुटी हुई है, इस बीच पार्टी ने आज शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों (candidates list) की तीसरी सूची जारी कर दी है।

इसमें सुल्तानपुर लोधी के सज्जन सिंह चीमा और फिल्लौर के प्रिंसिपल प्रेम कुमार का नाम शामिल है। अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल और बाबा बकाला से दलबीर सिंह टोंग को टिकट दिया गया है। जैतो से अमोलक सिंह, चब्बेवाल से हरमंदिर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया और भुच्चो मंडी से मास्टर जगसीर सिंह को उम्मीदवार घोषित (candidates declared) किया गया है। इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल है। पूर्व पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी की ओर से अमृतसर उत्तर से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा पूर्व डीसीपी बलकार सिंह और पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान (Punjabi Singer Anmol Gagan Mann) को भी टिकट दिया गया है। दलजीत ग्रेवाल भोला, मदन लाल बग्गा, मनविंदर ग्यासपुरा और कुलवंत सिद्धू का नाम भी सूची में शामिल है। खरड़ से मौजूदा विधायक कंवर संधू के स्थान पर अनमोल गगन मान को टिकट दिया गया है।

Tags

Next Story