आज दूसरी बार शादी का लड्डू खाएंगे CM भगवंत मान, पिता की रस्मों को अदा करेंगे अरविंद केजरीवाल

आज दूसरी बार शादी का लड्डू खाएंगे CM भगवंत मान, पिता की रस्मों को अदा करेंगे अरविंद केजरीवाल
X
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुरूवार को (यानी आज) दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 48 वर्षीय मान का 2015 में उनकी पत्नी से तलाक हो गया था। मुख्यमंत्री के दो बच्चे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का विवाह अब हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) जिले की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर ( Dr Gurpreet Kaur) के साथ होने जा रहा है।

इस विवाह समारोह में मान की मां, बहन, समते दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत कुछ अन्य मेहमान भी शामिल होंगे। यह शादी समारोह चंडीगढ़ में हो रहा है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नेता भी शामिल होंगे। वही आप सांसद राघव चड्ढा ( Raghav Chadha) भगवंत मान ( Bhagwant Mann) की शादी के लिए उनके के आवास पर पहुंच चुके हैं।

राघव चड्ढा ने कहा 'अपने बेटे के घर को फिर से बसते हुए देखना उसकी मां का सपना था। एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया है, इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। वही कुछ देर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने परिवार के साथ यहां पहुंचने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) भगवंत मान की शादी में पिता की रस्मों की भूमिका को अदा करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोहाली में पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी में शामिल होने एयरपोर्ट पहुंचे।

उन्होंने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी हो रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें एक सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें। इससे पहले राज्य के मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Bains) और अमन अरोड़ा और राघव चड्ढा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर मान को बधाई दी है।

Tags

Next Story