मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कहा- सात साल में मजबूत हुई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आप सरकार(AAP government) का सात साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल( Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि इन सात सालों में दिल्ली ने हर लिहाज से तरक्की की है, लेकिन दिल्ली सरकार का मकसद इसे दुनिया की बेहतरीन राजधानी बनाना है। इसके लिए सरकार कल्याणकारी नीतियां(Welfare Policies) बनाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि इसी दिन (16 फरवरी) आप सरकार ने सात साल पहले रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इस बीच उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में कई काम किए हैं। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। दिल्ली के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और कुछ हद तक उत्तर प्रदेश में चुनावी जंग में उतर चुकी है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा उम्मीद है कि पार्टी इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि जनता को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। और इसके साथ ही अस्पतालों में 70-80 लाख रुपये तक का इलाज और ऑपरेशन भी मुफ्त किया जाता है। हर नागरिक को मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक और सरकारी अस्पतालों का त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र हर नागरिक को दिया है।
मोहल्ला क्लीनिक(Mohalla Clinics) में 125 तरह की मुफ्त दवाएं और 212 लैब में मुफ्त जांच उपलब्ध है। 1155 सर्जरी के लिए पैनल में शामिल 56 निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। फरिश्ते दिल्ली योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार वहन करती है। पिछले पांच साल में अस्पतालों में 1600 बेड बढ़ाए गए हैं, जबकि 6836 बेड की क्षमता वाले सात नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
इस तरह दिल्ली में 2025 तक 20836 बेड बढ़ाए जाएंगे। सात साल में दिल्ली में 89 फीसदी अनधिकृत कॉलोनियों को पाइपलाइन से जोड़ दिया है और बाकी में काम चल रहा है। 706 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर और 1600 में पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है। वहीं दिल्ली के लोगों को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराने पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इससे 14.5 लाख लोगों का पानी का बिल नहीं आता है।
159 झीलों और 600 जल निकायों को पुनर्जीवित किया गया है। वही वर्ष 2015 में बस बेड़े में 5659 डीटीसी और क्लस्टर बसें( DTC and Cluster Buses) थीं, जिसे अब बढ़ाकर 6900 कर दिया गया है, और 2930 ई-बसों को बसों के खेमे में शामिल किया जाना है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस में मार्शल हैं और महिलाओं की यात्रा निःशुल्क है। इसके अलावा देश की सबसे प्रगतिशील ईवी नीति दिल्ली में लाई गई है।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 169 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों में 377 चार्जिंग प्वाइंट हैं। अगस्त 2021 में दिल्ली में परिवहन संबंधी सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में आज दिल्ली लंदन, वाशिंगटन और पेरिस जैसे शहरों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का नंबर एक शहर बन जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS