कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 32 सालों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में शनिवार को दिन से लेकर रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश ने 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही ठंडी चलने से कई जगहों पर न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी में अब तक 69.8 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। 32 साल पहले यानी 1989 में यहां 79.7 मिमी बारिश हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी के नरेला इलाके में 8.5, नजफगढ़ में 10.0, आर्यनगर में 19.0. लोधी रोड 18.0, सफदरगंज 19.3 और पालम में 19.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। वही शीतलहर चलने की भी अनुमान है। वही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। IMD ने यह भी बताया है कि आने वाले दिनों में कोहरा देखा जा सकता है। 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
वहीं, सोमवार से ही हल्का कोहरा दिखना शुरू हो जाएगा। ठंड से जूझ रहे हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
वही रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 10 डिग्री सेल्सियस (degree Celsius) के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में इस साल जनवरी में शनिवार तक करीब 70 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 32 साल में महीने में सबसे ज्यादा बारिश है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS