Mausam Ki Jankari: पश्चिम विहार में छत गिरने से तीन लोग घायल

Mausam Ki Jankari: पश्चिम विहार में छत गिरने से तीन लोग घायल
X
डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें सुबह 5.24 बजे लक्ष्मी नगर के मूर्ति गली किशन गंज से आग लगने के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आठ दमकल वाहनों को रवाना किया गया। 325 वर्ग गज में बने अपार्टमेंट में मीटर बोर्ड से आग लगनी शुरू हुई थी जो सात स्कूटरों और चार बाइक समेत 11 वाहनों तक फैल गयी।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार तड़के हो रही हल्की बारिश के कारण कई सड़कें पर जलभराव हो गया है। जिससे यातायात बाधित हो गया है। वहीं घंटों से हो रही बारिश के कारण दिल्ली के पश्चिम विहार में एक घर की छत गिर गई है। जिसमें तीन लोग घायल हो गये है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि शहर में जगह-जगह पानी भरे होने की वजह से यातायात बाधित होने और सड़क हादसों के बढ़ने की आशंका है।

सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 46 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में हर साल 19 अगस्त सुबह साढ़े आठ बजे से 20 अगस्त सुबह साढ़े आठ बजे के बीच औसतन 11.3 मिमी बारिश होती है। पालम मौसम केन्द्र में इस दौरान 70.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से छह गुना से भी अधिक है।

वहीं एक और हादसे में दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बृहस्पतिवार सुबह आग लगने के बाद पूर्वी दिल्ली के एक फ्लैट में धुआं भर जाने से फंस गये एक परिवार के तीन लोगों को बचा लिया। बचाए गए लोगों में 12 वर्ष का एक बच्चा शामिल है।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें सुबह 5.24 बजे लक्ष्मी नगर के मूर्ति गली किशन गंज से आग लगने के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आठ दमकल वाहनों को रवाना किया गया। 325 वर्ग गज में बने अपार्टमेंट में मीटर बोर्ड से आग लगनी शुरू हुई थी जो सात स्कूटरों और चार बाइक समेत 11 वाहनों तक फैल गयी। इस अपार्टमेंट में 17 फ्लैट हैं। गर्ग के अनुसार इनमें से एक फ्लैट में फंसे आदिल (52), उनकी पत्नी इशरत आदिल (45) और अली आदिल (12) को बचा लिया गया।

Tags

Next Story