Ram Mandir Donation: दिल्ली में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान शुरू, राजनीतिक पार्टियों समेत कई बड़ी हस्तियों ने दिया योगदान

Ram Mandir Donation: दिल्ली में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान शुरू, राजनीतिक पार्टियों समेत कई बड़ी हस्तियों ने दिया योगदान
X
Ram Mandir Donation: भाजपा की दिल्ली इकाई ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान की शुरुआत सोमवार को की। इससे पहले, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रस्तावित अपने रथ यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

Ram Mandir Donation उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Temple) के लिए चंदा अभियान (Donation Campaign) पूरे भारत में जोर शोर से चल रहा है। इस अभियान में राजनीतिक पार्टियों समेत कई बड़े हस्तियों ने योगदान दिया। इसी बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान की शुरुआत सोमवार को की। इससे पहले, भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने किसान आंदोलन के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रस्तावित अपने रथ यात्रा (Rath Yatra) कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

दिल्ली में 27 फरवरी तक चलाया जाएगा ये अभियान

उल्लेखनीय है कि पिछले साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। तिवारी ने कहा कि शहर के मौजूदा हालात के चलते उन्होंने अपनी रथ यात्रा स्थगित की है। तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। सीमा पर किसानों के आंदोलन और शहर में हुए विस्फोट को देखते हुए मैंने रथ यात्रा टालने का निर्णय लिया है। हालात सामान्य होने पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वजीरपुर के वाल्मीकि मंदिर से अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 27 फरवरी तक शहर भर में चलाया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर कई बड़े नेताओं ने दिया चंदा

राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने चंदा दिए हैं। जिसके बाद अब बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए हैं। पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि अंतत: एक पुराना मुद्दा खत्म हो गया है। इससे एकता और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। मैंने और मेरे परिवार ने एक छोटा से योगदान दिया है। इससे पहले, बॉलिवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम भी चंदा देने में जुड़ गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा की थी।

Tags

Next Story