पुलिस वाला बनकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी

पुलिस वाला बनकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी
X
नई दिल्ली के पहाड़गंज थाना पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संदीप (30) है। आरोपी मेरठ का रहने वाला है। पुलिस की माने तो आरोपी यूपी में होम गार्ड की नौकरी कर चुका है।

नई दिल्ली के पहाड़गंज थाना पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संदीप (30) है। आरोपी मेरठ का रहने वाला है। पुलिस की माने तो आरोपी यूपी में होम गार्ड की नौकरी कर चुका है। आरोपी पीड़िता की मदद करने के बहाने उसे पहाड़गंज के संगतराशन इलाके के एक होटल में ले गया था। वहां आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी (सेंट्रल) संजय भाटिया ने बताया कि गत छह सितंबर को संगतराशन पुलिस चौकी पहाड़गंज थाना पुलिस को एक युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बहन के साथ दिल्ली में रहती है। वह रामपुर में एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। इसलिए उसने अपनी सहेली से मदद मांगी। इस पर उसकी सहेली ने उसे आरोपी संदीप का नंबर दे दिया। इसके बाद संदीप ने बातचीत के बाद पीड़िता को रामपुर भिजवाने का इंतजाम करने की बात कर पहाड़गंज बुला लिया।

आरोपी ने पीड़िता को खुद को पुलिसकर्मी बताया और मदद करने के बहाने एक होटल में ले गया। इस दौरान रात के समय उसने डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की सहेली से पूछताछ कर और आरोपी के नंबर की कॉल डिटेल निकालकर उसे कौशांबी गाजियाबाद से दबोच लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पहले से दो शादी की हुई हैं। पहली पत्नी से इसके यहां एक बेटा भी है। आरोपी अय्याशी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहता है।

Tags

Next Story