दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दो वांटेड आरोपियों को जम्मू से किया गिरफ्तार

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा (Red Fort Violence) के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्योंकि लाल किले हिंसा से जुड़े कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो वहीं कई संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की गई है। इसी बीच, दिल्ली क्राइम ब्रांच को आज एक और कामयाबी मिली है। क्योंकि 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दो वांटेड आरोपियों (Two Wanted Accused Arrested) को जम्मू (Jammu) से गिरफ़्तार किया।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दो वांटेड आरोपियों को जम्मू से गिरफ़्तार किया। pic.twitter.com/cG5w5d4845
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2021
ये आरोपी लाल किले में हुई हिंसा में शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जम्मू के रहने वाले हैं। मोहिंदर सिंह को यूनाइडेट कश्मीर फ्रंट का अध्यक्ष बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा चुका है। अब इन्हें अदालत में पेश कर दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेगी। इससे पहले 26 जनवरी को लाल किले पर तलवार लहराने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था।
29 साल के जसप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और कई की तलाश अभी जारी है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे देशभर के किसानों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाला था। रैली के दौरान बवाल हो गया और इसी दौरान प्रदर्शनकारियों का एक गुट लाल किला पहुंच गया और 15 अगस्त को जहां तिरंगा फहराया जाता है वहां अपना झंडा फहरा दिया था। उधर, 26 को लाल किले पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड कहे जा रहे दीप सिद्धू की 7 दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। आज दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आज पुलिस फिर कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS