दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, रेड जोन घोषित, सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा गुरुवार

दीपावली के एक दिन बाद दिल्ली (Delhi) की एयर क्वालिटी (Air Quality) बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद गुरूवार (Thursday) के दिन दिल्ली-NCR में प्रदूषण (Pollution) का स्तर काफी बढ़ गया। इस वजह से पूरा दिल्ली-NCR रेड जोन (Red Zone) में पहुंच गया। इसके साथ ही बीता कल (यानी गुरूवार) इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन (Most Polluted Day) रहा। कल राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 दर्ज किया गया। इसके पीछे का कारण स्थानीय स्तर पर हवा की गति कम होना और आसपास के राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं का बढ़ना है। सफर इंडिया (SAFAR India) के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तिथि में ही बनी रहेगी।
पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली प्रदूषण की मुख्य वजह
वही दिवाली के बाद से ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक 25 अक्टूबर को हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की 193 घटनाएं सामने आई थी। वहीं 26 अक्टूबर को हरियाणा में पराली जलाने की 123 और पंजाब में 1238 घटनाएं हुईं. सफर इंडिया के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में करीब 1082 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुईं. दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण में पराली जलने की भूमिका करीब सात प्रतिशत है, जो अब तक इस सीजन में सबसे अधिक है। सफर इंडिया के निदेशक गुरफान बेग का कहना है कि धीरे-धीरे के ठंड बढ़ने और हवा की गति कम होने की वजह से धूल के कण और प्रदूषक तत्व वातावरण में सतह से अधिक ऊपर नहीं उठ पाए। इस वजह दिल्ली NCR से स्माग की स्थिति बन गई हैं।
आनंद विहार की हवा सबसे ज्यादा खराब
CPCB द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का AQI 354 रहा। इससे पहले सिर्फ इसी साल के 21 जनवरी को AQI इससे अधिक 365 तक दर्ज किया गया था। अब तक सबसे ज्यादा प्रदूषित आनंद विहार रहा हैं, यहां AQI 432 रिकॉर्ड किया गया था। वही दूसरे नंबर पर अशोक विहार का नाम शामिल हैं। जहां AQI 406 दर्ज किया गया था जो गंभीर श्रेणी में आता हैं।
NCR के शहरों में गुरूवार का AQI
- दिल्ली- 354
- गाजियाबाद- 373
- गुरुग्राम- 362
- नोएडा- 354
- फरीदाबाद- 315
- ग्रेडट नोएडा- 368
बीते पांच दिनों में दिल्ली का AQI
- 27 अक्टूबर- 354
- 26 अक्टूबर- 271
- 25 अक्टूबर- 302
- 24 अक्टूबर- 312
- 23 अक्टूबर- 259
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS