दिल्ली में 200 गांव के लिए राहतभरी खबर, यमुना के जलस्तर में आई कमी, बाढ़ को लेकर दी गई थी चेतावनी

Delhi Yamuna Water Level दिल्ली में 200 गांव के लिए खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि यमुना में बाढ़ के खतरे के बीच खबर आ रही है कि आज जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 205.33 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन यमुना का जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली प्रशासन (Delhi Administration) ने बाढ़ की चेतावनी दी थी और नदी के डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.01 मीटर दर्ज किया गया। रात एक बजे जलस्तर 205.44 मीटर और सुबह छह बजे 205.20 मीटर था।
हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ का मंडराया था खतरा
हरियाणा द्वारा शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में 13 नावों को तैनात किया और 21 अन्य को तैयार स्थिति में रखा। यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान 204.50 मीटर को पार करने पर बाढ़ की चेतावनी जारी की जाती है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की दर सबसे ज्यादा मंगलवार दोपहर को 1.60 लाख क्यूसेक रही। इस साल की उच्च दर है।
भारी बारिश के बाद भी यमुना के जलस्तर में हो गई थी बढ़ोतरी
बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। हरियाणा यमुनानगर स्थित बैराज से शुक्रवार रात आठ बजे 37,109 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा गया था और शनिवार को दोपहर एक बजे यह बढ़कर 45,180 क्यूसेक हो गया, जिससे जलस्तर 205.44 पर पहुंच गया। शनिवार सुबह छह बजे 35,109 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा गया। सामान्य तौर पर, हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है, लेकिन डूब वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद जलस्तर और बढ़ गया। एक क्यूसेक पानी 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है। वर्ष 2019 में 18-19 अगस्त को प्रवाह दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी और यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार करते हुए 206.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS