Republic Day 2021: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय पर फहराया तिरंगा, बोले- हमने दुनिया में सबसे पहले होम आइसोलेशन की शुरुआत की

Republic Day 2021: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय पर फहराया तिरंगा, बोले- हमने दुनिया में सबसे पहले होम आइसोलेशन की शुरुआत की
X
Republic Day 2021: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में सबसे पहले होम आइसोलेशन की शुरुआत दिल्ली में की गई। अभी तक 3 लाख से ज़्यादा मरीज़ों का इलाज होम आइसोलेशन में हो चुका है। दिल्ली ने जब से होम आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू की तब से देश और दुनिया ने दिल्ली से सीखकर होम आइसोलेशन को अपनाया।

Republic Day 2021 दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इस मौके पर सीएम केजरीवाल के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में सबसे पहले होम आइसोलेशन की शुरुआत दिल्ली में की गई। अभी तक 3 लाख से ज़्यादा मरीज़ों का इलाज होम आइसोलेशन में हो चुका है। दिल्ली ने जब से होम आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू की तब से देश और दुनिया ने दिल्ली से सीखकर होम आइसोलेशन को अपनाया।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका का उदाहरण देते हुये कहा कि यूएसए में अप्रैल 2020 के पहले हफ्ते में 6300 मामले आए। वहां अस्पतालों में जगह नहीं थी और कॉरिडोर और सड़कों पर मरीज पड़े थे। केवल न्यूयॉर्क ही नहीं कई विकसित देशों का हाल खराब रहा। दिल्ली में 8 नवंबर को साढ़े 8 हजार मामले आए, तब भी बड़ी संख्या में बेड खाली पड़े थे। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में जो स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया है, उसी का नतीजा है कि महामारी में हमने अच्छा मैनेजमेंट किया। इसमें हेल्थ वर्कर्स का अहम योगदान है।

जब दिल्ली में सबसे अधिक केस आए, तभी भी दिल्ली का हेल्थ सिस्टम गिरा नहीं। सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों की नौकरियां चली गई, दुकानें, मार्केट और फैक्ट्री बंद हो गई। सरकार के पास टैक्स आना बंद हो गया। ऐसे कठिन दौर में भी दिल्ली वालों ने मुसीबत को संभाला और सभी का वेतन दिया। लोगों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था, तब भी दिल्ली सरकार ने 1 करोड़ लोगों को हर महीने सूखा राशन दिया गया। 10 लाख लोगों को रोज लंच और डिनर की व्यवस्था की।

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 185 नए कोरोना के मामले सामने आये है। वहीं एक दिन में कोरोना महामारी से 315 बिल्कुल ठीक होकर अपने घर चले गये है। जबकि आज कोरोना संक्रमण से 9 मौतें दर्ज़ की गई हैं। इस नये संक्रमण के साथ ही दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,33,924 पर पहुंच गई हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कुल 6,21,375 लोगों कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। दिल्ली में 9 मौतों के साथ ही कुल मृतकों की संख्या 10,808 हो गई है।

Tags

Next Story