Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर मेट्रो से सफर करने का है प्लान, तो जान लें ये जरूरी बात

Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस पर मेट्रो (Delhi Metro) से सफर करने का प्लान है तो आपको थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको परेशानी न हो इसलिए हम अपके लिए ये जरूरी खबर लेकर आये है। जिसे आप पढ़कर बिना किसी दिक्कत के गणतंत्र दिवस पर अपने परिजनों के साथ अच्छा समय बिता सकते है।
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कई बदलाव किये है। जिसके कारण गणतंत्र दिवस वाले दिन मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गुरुग्राम की तरफ जाने वाली हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन 26 जनवरी को आंशिक रूप से सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गणतंत्र दिवस पर दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा।
इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। जिसकी जानकारी डीएमआरसी ने दी है। आपको बता दें कि केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्री केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच ट्रेनें इंटरचेंज कर सकते हैं। वहीं 26 जनवरी को पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने आधिकारिक बयान में बताया, सुरक्षा व्यवस्था के तहत ये अहम बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने यातायात जारी किया परामर्श
जनवरी 2021 मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में दिल्ली पुलिस ने कुछ रास्तों के बंद रहने और वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह विजय चौक से शुरू होगा और नेशनल स्टेडियम तक जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात विभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि परेड के मार्ग में आने वाले कुछ रास्ते बंद रहेंगे। परेड के मार्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए शहर पुलिस ने कहा कि यह विजय चौक से शुरू होकर राजपथ पर अमर जवान ज्योति-इंडिया गेट-प्रिंसेस पैलस-तिलक मार्ग रोड से होते हुए गोल चक्कर से दाहिने मुड़ेगी फिर बायें मुड़ेगी और गेट नंबर एक से नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी। वहीं, गणतंत्र दिवस की परेड के चलते डीटीसी बसों के कई रूट में भी बदलाव किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS