बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
X
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव तैयारी पूरी कर ली है, जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव तैयारी पूरी कर ली है, जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विजन डाक्यूमेंट और घोषणा पत्र में किए हुए वायदों को कांग्रेस पार्टी के चुने हुए निगम पार्षद दिल्ली में लोगों के हितों और अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लागू करेंगे। जनता से मिले जन समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगे। वहीं, कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने बताया कि मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 4 दिसम्बर, मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। आज पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व निगम पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ चर्चा करके यह तय किया गया है मतदान केन्द्र पर लगने वाली टेबलों पर 15-15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई जो मतदाताओं मदद के लिए मौजूद रहेंगे। चौधरी अनिल कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी 11 बजे से पहले अपना व अपने परिवार का मतदान करवा लें ताकि बाद में वे बुर्जुग, बीमार मतदाताओं को मतदान करने के लिए मदद कर सकें।

Tags

Next Story