सावधान! दिल्ली में 700 इमारतें खतरनाक घोषित, मॉनसून से पहले सर्वेक्षण में किया गया खुलासा

सावधान! दिल्ली में 700 इमारतें खतरनाक घोषित, मॉनसून से पहले सर्वेक्षण में किया गया खुलासा
X
एनडीएमसी के अधिकारी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के दौरान 699 संरचनाओं को खतरनाक स्थिति में पाया गया था और 444 ऐसे इमारतों की पहचान की गयी जिनमें आवश्यक मरम्मत करना था। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में सिविल लाइंस जोन में 89 ऐसी इमारतों की पहचान की गयी जो खतरनाक थी, इसके अलावा वार्ड नंबर 13 में 20 ऐसी इमारतों की पहचान की गयी जो खतरनाक थी।

दिल्ली में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) के कारण इमारतें गिर रही है। बीते कुछ दिनों में ऐसे कई हादसे हो चुके है। जिसमें जान-माल की हानि हुई है। अब इसे देखते हुए उत्तरी नगर निगम दिल्ली (North Delhi Municipal Corporation) में पूर्व मानसून खुलासा करते हुए यहां करीब 700 इमारतों को खतरनाक घोषित (Dangerous Building) किया है। बात दें कि दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिली इमारत के गिरने की घटना के बाद पुरानी इमारतों एवं अन्य संरचनाओं की सुरक्षा की ओर ध्यान खींचा है। इमारत गिरने की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी। माना जाता है कि इमारत 75 साल पुरानी थी। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

मई-जून में एनडीएमसी ने किया था सर्वेक्षण

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को गिरी यह इमरात पुराने रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित थी, उसके आस पास 75 साल पुरानी और छोटी इमारतें स्थित हैं। उनहोंने बताया कि ऐसी संरचनाओं की पहचान करने और उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए मई-जून में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी छह जोनों में एक मॉनसून पूर्व सर्वेक्षण किया गया था।

इमारतों का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण घटना

एनडीएमसी के अधिकारी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के दौरान 699 संरचनाओं को खतरनाक स्थिति में पाया गया था और 444 ऐसे इमारतों की पहचान की गयी जिनमें आवश्यक मरम्मत करना था। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में सिविल लाइंस जोन में 89 ऐसी इमारतों की पहचान की गयी जो खतरनाक थी, इसके अलावा वार्ड नंबर 13 में 20 ऐसी इमारतों की पहचान की गयी जो खतरनाक थी। उन्होंने बताया कि इसी वार्ड में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुयी है।

Tags

Next Story