अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, हेड कांस्टेबल घायल

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, हेड कांस्टेबल घायल
X
नई दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना इलाके में बुधवार देर रात करनाल बाइपास हाई-वे पर बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल व होमगार्ड को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड भरत सिंह (33) की मौत हो गई। जबकि हेड कांस्टेबल कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने भरत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल कुलदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को शमशान घाट में भरत सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान एसीपी स्वरूप नगर व भलस्वा डेयरी थाने का स्टाफ भी मौजूद रहा।

स्टाफ के लोगों का कहना है कि होमगार्ड भरत काफी महंती थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक महेंद्रा पार्क थाना पुलिस को बुधवार रात करीब 12 बजे मुकरबा चौक पर सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भलस्वा डेयरी थाने की पेट्रोलिंग बाइक दुर्घटना ग्रस्त मिली। जांच में पुलिसकर्मियों को पता चला कि पीसीआर वैन घायलों को बीजेआरएम अस्पताल ले जा चुकी है।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हेड कांसटेबल कुलदीप के पैर में फैक्चर हुआ है। जांच में पुलिस को पता चला कि हाई-वे पेट्रोलिंग के दौरान भरत सिंह बाइक चला रहे थे जबकि हेड कांस्टेबल कुलदीप पीछे बैठे हुए थे।

जैसे ही वे मुकरबा चौक लूप से होते हुए आगे बढ़े इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक होमगार्ड भरत सिंह नरेला स्वतंत्र नगर गली नंबर-28 ए में सपरिवार रहते थे। वहीं हेड कांस्टेबल कुलदीप के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags

Next Story