सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत

राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बुराड़ी थाना इलाके में सड़क पार कर रही पिंकी (35) को तेज रफ्तार आरटीवी ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शास्त्री पार्क थाना इलाके में जय इंद्र (53) की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक पिंकी रोहिणी इलाके में सपरिवार रहती थी। उसका मायका बुराड़ी में है। परिवार में पति राहुल और बेटे के अलावा अन्य सदस्य हैं। पिंकी अपने बेटे कुणाल के साथ अपने मायके में नए साल की शुभकामनाएं देने जा रही थी। बुराड़ी पहुंचने के बाद वह सड़क पार करने लगी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार आरटीवी बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद आरटीवी चालक आरटीवी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरटीवी की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है। वहीं मृतक जय इंद्र जनकपुरी इलाके में सपरिवार रहता था। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वह अस्पतालों में मेडिकल इक्विपमेंट सप्लाई करने का काम करता था।
रात करीब नौ बजे वह अपने ऑफिस निर्माण विहार से बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचा। इसी दौरान उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS