चोरी की कार से लूट करने निकले चार बदमाश, नहीं हुई स्टार्ट तो चढ़े पुलिस के हत्थे

चोरी की कार से लूट करने निकले चार बदमाश, नहीं हुई स्टार्ट तो चढ़े पुलिस के हत्थे
X
नई दिल्ली के गांधी नगर थाना इलाके में चार बदमाश एक चोरी की कार से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए निकले। बदमाशों ने पुश्ते रोड पर एक कारोबारी को चाकू की नोक पर लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भागने लगे लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की कार स्टार्ट नहीं हुई।

इसी दौरान दो पुलिसकर्मी बाइक पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। पीड़ित दीपक (27) ने पुलिसकर्मियों को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी बाइक कार के आगे लगा दी। खुद को फंसता देख बदमाश मौके से गाड़ी छोड़कर भागने लगे।

पुलिस ने ड्राइविंग सीट पर बैठे बदमाश को दबोच लिया जबकि अन्य तीन बदमाश माल समेत भाग गए। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद जावेद (24) है। आरोपी गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दीपक गांधी नगर इलाके में सपरिवार रहता है। उसका नवीन शाहदरा में विजिटिंग कार्ड और होर्डिंग बनाने का काम है। शुक्रवार दोपहर को वह अपने एक जानकार के लिए शर्ट खरीदने के लिए गांधी नगर गया था। खरीदारी करने के बाद वह पुश्ते पर खड़ा होकर फुटओवर ब्रिज के नीचे ऑटो का इंतजार करने लगा।

इसी दौरान कार सवार चार बदमाश वहां पहुंचे। कार से उतरते ही एक बदमाश ने दीपक के पेट पर चाकू लगा दिया। दूसरे ने पीछे से दीपक को पकड़ लिया। तीसरे बदमाश ने जेब से पर्स और चौथे बदमाश ने उसके हाथ से खरीदी गई शर्ट छीन ली।

वारदात के बाद बदमाश मौके से भागने लगे। कुछ दूरी पर जाकर उनकी कार बंद हो गई। इसी दौरान दो पुलिसकर्मी वहां आए तो पीड़ित ने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि तीन मौके से भाग गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags

Next Story