लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाईं गोली, लूट के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली के शाहदरा थाना पुलिस ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के नाम फैजान उर्फ इकराम, फरमान और मुर्तजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक एवं चेन व पर्स बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गत 30 दिसंबर को शाहदरा इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मां-बेटे पर गोली चला दी थी। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी (शाहदरा) अमित शर्मा ने बताया कि गत 30 दिसंबर को शाहदरा थाने की टीम बाबरपुर रोड पर गश्त कर रही थी। जैसे ही वह काशी राम दूध वाले के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक बदमाश की पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि एक महिला अपने बेटे के साथ फर्श बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर महिला का पर्स लूट लिया और बाइक पर बैठकर भागने लगे।
इस पर महिला के बेटे ने ईंट उठाकर बदमाशों को मारी। ईंट लगने से बदमाश बाइक से लेकर गिर गए। बाइक से गिरने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। इस पर बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी फैजान से पूछताछ उसके दोनों साथी फरमान और मुर्तजा को भी गिरफ्तार कर लिया। फैजान पर 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि मुर्तजा पर 29 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से छह मामले सुलझाने का दावा किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS