गार्ड को बंधक बनाकर आधा दर्जन बदमाशों ने रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डाली डकैती

गार्ड को बंधक बनाकर आधा दर्जन बदमाशों ने रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डाली डकैती
X
नई दिल्ली के मौर्या एंक्लेव थाना इलाके में हथियार के बल पर बदमाशों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनकर रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम पर साथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दो सफेद कट्टों के अंदर गहने और दूसरे कीमती सामान भरा। इसके बाद वह मौके से भाग गए।

नई दिल्ली के मौर्या एंक्लेव थाना इलाके में हथियार के बल पर बदमाशों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनकर रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम पर साथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दो सफेद कट्टों के अंदर गहने और दूसरे कीमती सामान भरा। इसके बाद वह मौके से भाग गए। आरोपियों ने जाने से पहले गार्ड का फोन भी छीना। पुलिस ने गार्ड विनय शुक्ला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश करने की कोशिश कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) विजयंता आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे कार में सवार सात बदमाश शोरूम पहुंचे। सभी बदमाशों ने चेहरे पर मास्क व कपड़ा बांधा हुआ था। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर शोरूम के गार्ड विनय शुक्ला को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड से शटर तोड़ा और सिक्योरिटी गार्ड को लेकर शोरूम के अंदर चले गए।

शोरूम के अंदर जाने के बाद बदमाशों ने दो सफेद कट्टों के अंदर गहने और कीमती सामान भर लिया। ज्वेलरी व कीमती सामान कट्टों में भरने के बाद बदमाश मौके से जाने लगे। जाते जाते बदमाश सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल भी लूटकर ले गए। पुलिस ने गार्ड के फोन को सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags

Next Story