Rohingya Flat: मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग

रोहिंग्या को फ्लैट (Flat to Rohingya) दिए जाने का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia) ने रोहिंग्या मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर गृह मंत्री से इस मुद्दे की जांच करने का आग्रह किया कि किसके निर्देश पर रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैटों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था।
सिसोदिया ने कहा, 'हमने रोहिंग्या मुसलमानों को फ्लैट में शिफ्ट करने का फैसला नहीं लिया। केंद्र ने यह भी कहा है कि उसने यह फैसला नहीं लिया है। फिर यह फैसला किसने लिया?" उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने यह फैसला लिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिसोदिया ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से रोहिंग्या को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर केंद्र के रुख को स्पष्ट करने का आग्रह किया है।
उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि रोहिंग्या समुदाय (Rohingya Community) के सदस्यों को स्थानांतरित करने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट के खिलाफ आम आदमी पार्टी और अन्य लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बाद, गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस पर सफाई दी है। पुरी ने कहा था कि दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थी को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बने फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
इसके कुछ घंटों बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने बुधवार को कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और दिल्ली सरकार (Delhi Government) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि "अवैध विदेशियों" को जबतक उनके देश नहीं भेज दिया जाता तब तक उन्हें निरुद्ध केंद्रों में रखा जाए। मंत्रालय ने यह भी कहा था कि दिल्ली सरकार ने "रोहिंग्या मुसलमानों (Rohingya Muslims) को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS