AAP नेता के तिरंगा वाले बयान का भाजपा विधायकों ने किया विरोध, विधानसभा में जमकर की नारेबाजी

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में गुरुवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान भाजपा (BJP) के 2 विधायकों को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने बेल में आकर नारेबाजी की। इसी बीच विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar) इलाके से आप विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने कहा कि उनके इलाके के एक पार्क में संघ की एक शाखा लगती है।
इसलिए वहां तिरंगा नहीं लगाने दिया गया। उन्होंने कहा कि आरएसएस (RSS) का राष्ट्रवाद छद्म है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं बल्कि अपना झंडा फहराया है। सोमनाथ भारती के इस बयान पर भाजपा के विधायकों ने कड़ा विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) और जितेंद्र महाजन ( Jitendra Mahajan) को बाहर कर दिया।
इसके बाद महाजन को भी दिन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा नेता या पार्षद तिरंगा फहराने से रोकता है तो इससे बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता। कहा कि हम जान दे देंगे, लेकिन वहां तिरंगा फहराया जाएगा, बीजेपी नेताओं को शर्म आनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।
वही दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में नामांकन के लिए बधाई दी। राघव ने सदन में अपने आखिरी बयान में सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि सदन जरूर बदलेगा लेकिन जनसेवा का कार्य आगे भी चलता रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS