संजय अरोड़ा ने संभाला पुलिस कमिश्नर के पद का कार्यभार, Police Headquarters में किया गया जमकर स्वागत

1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा (IPS officer Sanjay Arora) ने सोमवार को (यानी आज) दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) का पदभार ग्रहण किया। नए सीपी संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जयसिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय (Delhi Police Headquarters) पहुंचे।
उनके मुख्यालय में उनके स्वागत के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। फिर उन्होंने पदभार ग्रहण किया। बता दें कि इस संबंध में गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की ओर से एक आदेश जारी किया गया था। इससे पहले संजय अरोड़ा को आईटीबीपी मुख्यालय ( ITBP Headquarters) में औपचारिक सलामी और विदाई दी गई थी।
दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) के बाद संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी ( IPS officer) हैं। संजय अरोड़ा वर्तमान में ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में महानिदेशक थे। संजय अरोड़ा ने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में ITBP की बटालियन की कमान संभाली थी।
संजय अरोड़ा को कई अहम पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। अरोड़ा को प्रशासनिक सूझबूझ की अच्छी समझ है। IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Malviya National Institute of Technology), जयपुर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। आईपीएस अधिकारी बनने के बाद, उन्होंने शुरू में तमिलनाडु में विभिन्न पदों पर काम किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक (एसपी), विशेष कार्य बल भी शामिल है, इस दौरान उन्होंने डकैत वीरप्पन (dacoit Veerappan) के गिरोह के खिलाफ सफलता पाई थी।
उन्हें इसके लिए इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है। 1991 में संजय अरोड़ा ने NSG से ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। दरअसल उन दिनों लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं. ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS