शानदार: टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं का सम्मान, दिल्ली मेट्रो के पिलरों पर खिलाड़ियों की बनाई गई दिलचस्प तस्वीर

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में खिलाड़ियों ने सात पदक (Medalist Players) जीत कर भारत का नाम रोशन कर दिया है। अब इन खिलाड़ियों को पूरा देश सम्मान दे रहा है। इसी सिलसिले में दिल्ली के पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन (Delhi Pitampura Metro Station) के पिलर पर टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं को बड़ा सम्मान दिया गया है। यहां नीरज चोपडा, रवि दहिया, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की तस्वीरें बनाई गई हैं। जो की बेहद दिलचस्प है।
दिल्ली: पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पिलर पर टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं नीरज चोपडा, रवि दहिया, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की तस्वीरें बनाई गई हैं। pic.twitter.com/tEPO54Vvcr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2021
वहीं लोगों को भी काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इस बार सात मेडल जीता था। जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार कांस्य शामिल है। भारतीय हॉकी 41 साल बाद ओलंपिक में मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच को जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
भारत ने हॉकी में इस बार कांस्य पदक जीता है। इससे पहले, देश के प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर चुके हैं। अब दिल्ली में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने सम्मान दिया है। नगर निगम ने तस्वीर बनाकर इन खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS