घर में सेंध लगाने वाला नौकर बिहार से दो साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने पुष्पांजलि एंक्लेव, पीतमपुरा के एक घर में हुई चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पीड़ित का घरेलू नौकर है। उसने काम पर रखने के पांच दिन बाद ही सेंध लगाई थी। तीनों आरोपियों को बिहार से पकड़ा गया है। इनके पास से 4.68 लाख रुपए समेत करोड़ों रुपए की डायमंड व सोने की ज्वेलरी बरामद की गई है। दो आरोपी इस तरह के मामले में पहले भी शामिल रह चुके हैं। एक आरोपी को कोर्ट ने भगौड़ा भी घोषित किया हुआ था।
स्पेशल सीपी रविन्द्र यादव के अनुसार आरोपियों के नाम राम भरोसे, मोहलू मुखिया और कमल मुखिया है। तीनों मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। 14 नवंबर को ऋषभ अग्रवाल ने चोरी की शिकायत की थी। चोरी के बाद उनका घरेलू नौकर राम भरोसे शाह फरार था। 32 साल का राम भरोसे 2012 में अपने दो साथियों नारायण और ललित महतो के साथ एक घर में पहले भी सेंध लगा चुका था। उस घर में नारायण घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था। यह मुकदमा मॉडल टॉउन थाने में दर्ज हुआ था। वहीं मोलहू मुखिया भी इसी तरह के अपराध में 2015 में शामिल रह चुका है। यह केस मियांवली नगर थाने में दर्ज हुआ था। इस केस में उसे कोर्ट ने भगौडा घोषित किया था। वहीं आरोपी कमल मुखिया मोलहू मुखिया का छोटा भाई है
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS