Delhi Metro: आज ब्लू लाइन पर ठीक से नहीं चल रही मेट्रो, यात्रा करने से पहले रखें ध्यान

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वाले लोगों के लिए एक काम की खबर है। आज सुबह से ब्लू लाइन (blue line) पर सफर करने वाले यात्रियों (passengers) को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो के दूसरे सबसे व्यस्त कारिडोर ब्लू लाइन पर आज सेवाओं में देरी हो रही है। यात्रियों को मेट्रो ट्रेन मिलने में काफी समय लग रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के अनुसार, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के लिए सेवाओं में देरी हो रही है। वहीं अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। हालांकि आज विजयदशमी की छुट्टी होने के कारण यात्रियों की भीड़ और दिनों की अपेक्षा काफी कम है।
Blue Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) October 5, 2022
Delay in services from Dwarka Sector 21 to Noida Electronic City/Vaishali.
Normal service on all other lines.
आज सुबह से ही ब्लू लाइन पर यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो ट्रेन मिलने में काफी समय लग रहा था। खासकर नोएडा के यात्रियों को इससे काफी परेशानी हो रही थी। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में ही यात्रियों को 40 मिनट का समय लग रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने आज सुबह ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी कि द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के लिए मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से ही संचालित हो रही हैं।
दो अक्टूबर को भी बंद रही थी मेट्रो
गौरतलब है कि इससे पहले दो अक्टूबर को रविवार के दिन भी ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। ब्लू लाइन पर रविवार को यमुना बैंक से अक्षरधाम के बीच मेट्रो ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चलने की वजह से ऐसा हुआ था। उस दिन दोपहर के दो बजे तक द्वारका से नोएडा के लिए मेट्रो दो लूप्स में चली थी। हालांकि तब DMRC ने पहले ही यात्रियों को इसके बारे में सूचित कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS