उपद्रवियों से निपटने के लिए शाहदरा पुलिस को मिली स्टील की लाठी

नई दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों के 400 से अधिक जवान जख्मी हो गए थे। इसमें ज्यादातर जवान तलवार लगने से जख्मी हुए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस के जवान स्टील की लाठी और स्टील के ही हैंड कवर के साथ दिखाई दिए। यह वीडियो शाहदरा जिले का बताया जा रहा है।
पुलिस कर्मियों पर तलवार से होने वाले हमले से बचाने के लिए एक निजी संस्था ने स्टील की लाठी और हैंड कवर बनाकर दिए थे। डीसीपी का कहना है कि इस तरह के हथियारों को रखने की कोई अनुमति नहीं है। इसलिए ऐसी सभी लाठियों और स्टील के हैंड कवर को संस्था को वापस कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ किसानों ने पुलिस के जवानों पर अपनी तलवारों से हमला कर दिया था। प्लास्टिक और लकड़ी की लाठी उपद्रवियों द्वारा किए गए तलवार के वार को रोक नहीं पाई जिससे कईं पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी को देखते हुए एक संस्था ने पुलिस जवानों के लिए स्टील की लाठी बनाई।
लाठी को पकड़ने के लिए बाकायदा हैंडल लगा हुआ था। जवान के एक हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में बचाव करने के लिए स्टील का ही एक हैंड कवर था। इस कवर की मदद से जवान तलवार के वार से खुद को बचा सकते हैं। शाहदरा जिले के जवानों का कहना था कि यदि इस तरह के हथियार उनको मिल जाएं तो वह तलवारों के वार से अपनी रक्षा कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS