दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार
X
पुलिस ने कहा कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सुदामा ने शराब के नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 40 साल के व्यक्ति ने दादी के पास सो रही 8 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में बलात्कार की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बलात्कारियों के हौसले बुलंद है। कानून का डर बिल्कुल नहीं रहा। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार कर दिया है।

पुलिस ने यह जानकरी दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सुदामा ने शराब के नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को हुई जब आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर अपनी दादी के साथ सो रही थी। तब आरोपी बच्ची को पास के एक स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।आरोपी सुदामा, नबी करीम क्षेत्र का निवासी है और सदर बाजार में ठेला खींचने का काम करता है।

पुलिस के अनुसार जब बच्ची की दादी नींद से जागी और बच्ची को नहीं पाया तो परिवार के एक सदस्य को इसकी खबर दी। हालांकि बच्ची घर वापस आ गई लेकिन अगले दिन उसके शरीर से खून बहने लगा जिसे देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी। चूंकि पीडि़ता केवल मराठी जानती थी इसलिए पुलिस ने उसकी बात समझने के लिए मराठी भाषी एक महिला की सहायता ली। पीडि़ता ने आपबीती सुनाई और आरोपी का हुलिया भी बताया।

Tags

Next Story