shraddha murder case: आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद हुई श्रद्धा की अंगूठी, हथियार भी पुलिस के कब्जे में

श्रद्धा मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आफताब ने श्रद्धा का खून कर उसके हाथ से अंगूठी निकालकर अपनी दूसरी GF को दे दिया था। पुलिस ने अंगूठी को आफताब की गर्लफ्रेंड से बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है।
श्रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक खुलासे होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस को एक और सबूत हाथ लगा है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करके उसकी अंगूठी निकाल ली थी। फिर उस अंगूठी को अपनी नई गर्लफ्रेंड को तोहफे के रूप में दे दिया था। पुलिस ने उस अंगूठी को उसकी गर्लफ्रेंड के पास से बरामद कर लिया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अक्सर आफताब के फ्लैट पर जाया करती थी। वहीं पुलिस ने बताया कि आफताब की गर्लफ्रेंड को भी जांच के घेरे में रखा गया है।
श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि जिस हथियार से आफताब ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था, उस हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि यह खुलासा दिल्ली पुलिस के वरिष्ट सूत्रों के द्वारा किया गया है। सूत्र ने बताया कि आफताब ने बरामद हुए चाकू की मदद से श्रद्धा का खून किया फिर उसी से शव के टुकड़े भी किए।
आफताब का ड्रग सप्लायर पकड़ा गया
28 नवंबर की सुबह गुजरात पुलिस ने सूरत से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस को आरोपी पर संदेह है कि वह श्रद्धा के हत्यारे आफताब पूनावाला को ड्रग सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम फैसल मोमिन है। पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पता चला ड्रग पेडलर फैसल वसई वेस्ट में रहता था। बता दें कि ये वही इलाका है, जहां आफताब अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा के साथ रहता था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS