Shraddha Murder Case: आफताब की मनोचिकित्सक प्रेमिका ने किया बड़ा खुलासा, बोली- 'वो ऐसा नहीं कर सकता'

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha murder case) में हत्यारे आफताब (Aftab) की मनोचिकित्सक गर्लफ्रेंड (Psychiatrist girlfriend) ने बड़ा खुलासा कर एक नया ट्विस्ट ला दिया है। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने पूछताछ में बताया कि मुझे यकीन नहीं हो रहा आफताब ऐसा कर सकता है। उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह इस घटना के बाद अक्टूबर में 2 बार उसके घर जा चुकी थी। लेकिन उसे ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। जिसके आधार पर यह कहा जाए कि उसने घर में शव के टुकड़े छिपाकर रखे थे।
श्रद्धा मर्डर केस में लगातार तफ्तीश की जा रही है। इसी बीच आफताब की गर्लफ्रेंड ने दिल्ली पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए। उसने पुलिस को बताया कि मैं तो इस घटना के बारे में जानकर हैरान हो गई। क्योंकि जब मैं उससे मिली थी तो उसका व्यवहार काफी सामान्य लग रहा था। साथ ही वह मेरे साथ केयरिंग वाला व्यवहार कर रहा था। इसलिए जब मैंने यह सुना तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि आफताब ऐसा कर सकता है।
साथ ही उसकी प्रेमिका ने बताया कि आफताब ने उसे 12 अक्टूबर को एक अंगूठी गिफ्ट की थी। लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह अंगुठी श्रद्धा की है। आफताब ने श्रद्धा का कत्ल करने के बाद उसके हाथ से अंगूठी निकाल ली थी। पुलिस ने आफताब की प्रेमिका से अंगुठी बरामद कर ली।
डेटिंग एप पर 15-20 लड़कियों से बात करता था आफताब
मनोचिकित्सक गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसकी आफताब से मुलाकात डेटिंग एप के जरिए हुई थी। जब पुलिस ने उसके बम्बल एप रिकॉर्ड का पता लगाया तो पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे हुए। दरअसल, आफताब अलग-अलग डेटिंग साइट्स के जरिए एक साथ 15-20 लड़कियों से बात करता था। उसी में से एक आफताब की मनोचिकित्सक प्रेमिका भी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS