Shraddha Murder Case: महरौली के जंगलों में मिली हड्डियां श्रद्धा की निकलीं, पिता के DNA से हुआ मिलान

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में एक बड़ी कामयाबी मिली है। केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को महरौली के जंगलों से जो हड्डियों मिली थीं, वो श्रद्धा की थीं। इस बात का खुलासा श्रद्धा के पिता के डीएनए की जांच के बाद हुआ है। CFSL की इस रिपोर्ट के बाद अब आफताब के खिलाफ एक और पुख्ता सबूत मिल चुका है।
गौरतलब है कि श्रद्धा वॉल्कर की हत्या करने वाले आरोपी आफताब से दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस की पुछताछ में आरोपी आफताब ने महरौली जंगल और गुरुग्राम में शव के टुकड़े फेंकने का खुलासा किया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की बताई हुई जगह से शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे। महरौली के जंगलों में पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने इनको CFSL लैब भेजा था। इसके अलावा पुलिस ने मिलान के लिए श्रद्धा के पिता का डीएनए भी टेस्ट के लिए भेजा था। अब डीएनए रिपोर्ट से साबित हो गया है कि महरौली के जंगलों में जो भी हड्डियां मिलीं, वो सभी श्रद्धा की थीं। पुलिस आरोपी आफताब के खिलाफ और भी पुख्ता सबूत एकत्रित करने के लिए लगातार जांच में जुटी है।
बता दें कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा और आफताब एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों मुंबई के ही रहने वाले हैं और अप्रैल के महीने में ही मुंबई से दिल्ली रहने आए थे। आरोपी आफताब ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका श्रद्धा से 18 मई को झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। आरोपी ने श्रद्धा के टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था और हर रोज रात में वह श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था। मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में सामने आया है कि श्रद्धा ने आफताब के अत्याचारों से परेशान होकर ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था, लेकिन आफताब को श्रद्धा यह बात रास नहीं आई और उसने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS