अगले महीने से दिल्ली सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध, पर्यावरण मंत्री ने कही ये बात

दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में एक जून से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) की सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध होगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने शनिवार को कहा कि किसी भी चीज के लिए 'यूज एंड थ्रो' पेन और पानी की बोतल आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बजाय धातु, बांस, कागज और मिट्टी से बनी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया जाएगा।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में प्रदूषण के खिलाफ समर एक्शन प्लान शुरू किया गया है। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। प्लास्टिक के सभी सामान जैसे स्ट्रॉ, प्लास्टिक के गिलास, कांटे जैसी कई प्लास्टिक की वस्तुएं को एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिए जाते हैं।
उनका पुन: उपयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कई बार लोग उन्हें जमीन में दबा कर या जलाकर नष्ट करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, यह वायु, जल और भूमि प्रदूषण के लिए एक गंभीर खतरा साबित होता है। गोपाल राय ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं (Plastic Commodities) के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता अभियान जरूरी है।
सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर बांस, कांच, धातु या कागज से बनी कटलरी का उपयोग किया जाएगा। वहीं, जेल-बॉल या इंक पेन का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं अब प्लास्टिक के बैनर (Plastic Banners) और पोस्टर की जगह सिर्फ कपड़े या कागज के बैनर ही बनाए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS