स्क्रेप कारोबारी के कर्मचारी से छह लाख लूटे

नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में स्क्रेप कारोबारी के कर्मचारी से छह लाख रुपये लूट लिये गए। घटना के वक्त पीड़ित शाहरुख (28) कांति नगर से पेमेंट लेकर सोनिया विहार जा रहा था। पुलिस मामले में कर्मचारी से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक स्क्रेप कारोबारी इरशाद मलिक (32) शाहीन बाग इलाके में रहते हैं। उनका सोनिया विहार में स्क्रेप का बिजनेस है। इन्होंनें पांचवें पुश्ते पर ऑफिस बना रखा है। ढाई साल से इरशाद के यहां मुस्तफाबाद निवासी शाहरुख काम कर रहा है।
शनिवार शाम इरशाद के कहने पर शाहरुख पेमेंट लेने के लिए कांति नगर, ओल्ड सीलमपुर गया था। वहां से छह लाख की पेमेंट लेकर वह बाइक से सोनिया विहार स्थित ऑफिस जा रहा था। जब वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने शाहरुख को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश पिस्टल दिखाकर उससे रुपयों वाला बैग छीन फरार हो गए। पहले यह मामला शास्त्री पार्क थाने के पास गया, लेकिन सीमा विवाद में उलझ गया। बाद में केस सीलमपुर थाने में दर्ज हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS