तस्कर पति गया जेल तो पड़ोसी ने पुलिसवाला बनकर किया ऐसा कांड, जानकर चौंक गये लोग

नोएडा में महिलाओं के साथ हर रोज दुव्यहार की खबरें आम हो गई है। हाईटैक सिटी कहे जाने वाले नोएडा में महिला कहां तक सुरक्षित है। आप इस बात से अंदाजा लगा सके है कि पति के जेल जाने पर अकेली महिला से संबंध बनाने के लिए पड़ोस में रहने वाला शख्स ही नकली पुलिस वाला बन गया है। फिर इस शख्स ने महिला से संबंध बनाने के लिए साम, दाम, दंड और भेद सब अपना लिये लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। क्योंकि पुलिस ने महिला पर अनैतिक संबंध बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दरहसल, पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि एक महिला ने बादलपुर थाना पुलिस में शिकायत की थी कि दुजाना गांव का रहने वाला अंकित उस पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए कथित रूप से दबाव बना रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला के पति को कुछ दिन पूर्व गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि अंकित ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। डीसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा अंकित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अंकित पुलिसकर्मी नहीं है। इससे पूर्व वह गांजा बेचने के मामले में जेल जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS