सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वास्थ्य स्थिर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह नियमित टेस्ट और जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह नियमित परीक्षण और जांच के लिये भर्ती हुई थीं।
एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि 30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
छुट्टी दिये जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी। एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था कि उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है। राणा ने रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी कर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जिन्हें 30 जुलाई की शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब वह अच्छा महसूस कर रहीं है। डिस्चार्ज किए जाते समय उनकी हालत स्थिर थी।
सोनिया गांधी कुछ महीनों में कई बार अस्वस्थ हुईं हैं जिस कारण वह कई बार अस्पताल में नियमित जांच और इलाज के लिए जा चुकी है। कई बार तो विदेश में उनके इलाज कराने की खबर आई थी। सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS