ओखला में रफ्तार का कहर: नशे में धुत कार चालाक ने मारी बाइक में मारी टक्कर , एक युवक की मौत

ओखला में रफ्तार का कहर: नशे में धुत कार चालाक ने मारी बाइक में मारी टक्कर , एक युवक की मौत
X
पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की चपेट में आइ बाइक और कार को हिरासत में ले ली गई है।

दिल्ली के ओखला में रफ्तार का कहर देखने को मिला। नशे में धुत कार सवार युवक ने बाइक को मारी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले कार सवार युवक को लोगों की मदद से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की चपेट में आइ बाइक और कार को हिरासत में ले ली गई है। आरोपी की पहचान तुगलकाबाद गांव निवासी यशपाल बिधूड़ी (29) के तौर पर हुई।

साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि यह हादसा बीती रात ओखना औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल के पास हुई। तेज रफ्तार कार ने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जो गंभीर रूप से घायल हो गया था। अचेत हालत में अस्पताल ले जाने पर इस युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान मोहड़बंद बदरपुर निवासी प्रदीप कुमार (34) के तौर पर हुई। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पब्लिक की सहायता से ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा। चालक नशे की हालत में था। उसक मेडिकल जांच में भी शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इस घटना की बाबत हेड कांस्टेबल सतीश के बयान पर पुलिस ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाने में मुदकमा दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति गंभीर रूप से घायल

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला 24 वर्षीय अफसाना को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक 21 वर्षीय तुषार का उपचार चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story