प्रदेश कांग्रेस ने निगम चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल चुनावी रथों को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश कांग्रेस ने निगम चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल चुनावी रथों को दिखाई हरी झंडी
X
दिल्ली नगर निगम चुनावों में सत्ता में वापसी का दंभ रही दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रचार के लिए डिजिटल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ को प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल कुमार, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने झंडा दिखाकर किया।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनावों में सत्ता में वापसी का दंभ रही दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रचार के लिए डिजिटल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ को प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल कुमार, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने झंडा दिखाकर किया। डिजिटल रथ को रवाना करते समय निगम चुनावों के लिए बनी कमेटियों के चेयरमैन देवेन्द्र यादव, हारुन यूसूफ, अनिल भारद्वाज, हरी शंकर गुप्ता और दुर्गेश कुमार ने हरी झंड़ी दिखाई।

आधुनिक तकनीकी से लैस यह रथ गली गली प्रचार करेंगे और भाजपा व आप पार्टी की कमियों को लोगों तक पहुंचाएगें। कांग्रेस ने नारा दिया है, वक्त है परिवर्तन का, कांग्रेस के समर्थन का, कांग्रेस दिल्ली को बनाएंगे मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली जैसे स्लोगन शामिल है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल ने कि कांग्रेस पार्टी ने निगम चुनावों में दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे के नारे के साथ दिल्लीवासियों के समक्ष जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कूड़ा और आम आदमी पार्टी ने शराब दी है। पूरी दिल्ली को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में बर्बाद-बदहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वक्त है परिवर्तन का, कांग्रेस के समर्थन का, नारे के साथ आज दिल्ली परिवर्तन की मांग कर रही है। क्योंकि दिल्ली वालों ने कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन को देखा है, अब याद कर रहें हैं। यही कारधण है कि दिल्ली की जनता राजधानी में अब निगम चुनाव से बदलाव की शुरुआत करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी डिजिटल रथ जिला कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जाएगें। इनके दोनों तरफ डिजिटल स्क्रीन लगी हुई है, जिसमें आदरणीय राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण अंश दिखाए जाएगें। इसके अलावा कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को प्रदर्शित किया गया है। रथ सभी 70 विधानसभाओं के 250 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करके प्रत्येक दिल्लीवासी के हर दरवाजे तक कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुंचाते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और नाकामियों को उजागर करेंगे।

Tags

Next Story