Video : लड़की ने मेट्रो स्टेशन की छत से लगाई छलांग, जान बचाने के लिए CISF के जवानों ने अपनाया यह तरीका

Video : लड़की ने मेट्रो स्टेशन की छत से लगाई छलांग, जान बचाने के लिए CISF के जवानों ने अपनाया यह तरीका
X
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (Akshardham Metro Station,) पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (Akshardham Metro Station,) पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी। हालांकि राहत की बात यह है कि सीआईएसएफ (CISF) और पुलिस (delhi police) की सूझबूझ से लड़की की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह करीब 7.28 बजे सीआईएसएफ जवानों ने एक लड़की को मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर वहां से कूदने की कोशिश करते देखा।

जिसके बाद आसपास मौजूद जवानों ने लड़की को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह दीवार से उतर जाए लेकिन लड़की उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुई। सीआईएसएफ के जवान लड़की को बातों में उलझा हुए थे, तो वही वही दूसरी तरफ दीवार के नीचे एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे उसको बचाया जा सके, दूसरी तरफ लोकल पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल बुला लिया गया था।

वही सीआईएसएफ के जवान लगातार उस लड़की को समझाने की कोशिश करते रहते हैं, तभी लड़की ने अचानक दीवार से कूद गई। दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को तुरंत लाल बहादुर अस्पताल (Lal Bahadur Hospital) ले जाया गया। इसके अलावा लड़की के शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोट आई है। लेकिन कहीं से खून नहीं निकल रहा है। फिलहाल लड़की की हालत ठीक है। अब लोकल पुलिस (delhi police) पता लगा रही है कि आखिरकार किस वजह से लड़की ने खुदकुशी करने का प्रयास किया था।

Tags

Next Story