Social Media से 'स्विच दिल्ली' अभियान के फायदे बताएगी केजरीवाल सरकार, कमल हासन ने की प्रशंसा

Social Media से स्विच दिल्ली अभियान के फायदे बताएगी केजरीवाल सरकार, कमल हासन ने की प्रशंसा
X
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए 'स्विच दिल्ली' अभियान के सोशल मीडिया अकाउंट की शुरुआत की और 'इलेक्ट्रिक वाहन' संबंधी जागरूकता अभियान को जन अभियान में बदलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Switch Delhi Campaign दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने 'स्विच दिल्ली' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तारीफ दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने भी की है। साथ ही इस अभियान के जागरूकता के लिए दिल्ली सरकार सोशल मीडिया का सहारा लेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए 'स्विच दिल्ली' अभियान के सोशल मीडिया अकाउंट की शुरुआत की और 'इलेक्ट्रिक वाहन' संबंधी जागरूकता अभियान को जन अभियान में बदलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जागरूकता के लिए इन माध्यमों का लिया जाएगा सहारा

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कहा कि दिल्ली का संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसी) ट्विटर, फेसबुक, लिंकडइंन और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेगा। बयान के मुताबिक, इनके जरिए इलेक्ट्रिक वाहन के संबंध में लोगों के सवालों के जवाब और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस बीच, अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन ने ट्विटर पर 'स्विच दिल्ली' अभियान की प्रशंसा की और कहा कि यह प्रदूषण को नियंत्रित करने की तरफ बड़ा कदम है। इस पर, केजरीवाल ने ट्वीट करके हासन का आभार जताया।

500 चार्जिंग स्टेशन दिल्ली की 100 जगहों पर खोले जाएंगे

दिल्ली में अब पेट्रोल पंप की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। ये 500 चार्जिंग स्टेशन दिल्ली की 100 जगहों पर खोले जाएंगे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से देश का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें 100 लोकेशन पर 500 चार्जिंग पॉइंट्स लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हर लोकेशन पर 5 पॉइंट होंगे। ये 500 पॉइंट्स जल्द से जल्द लगा दिए जाएंगे जिससे लोगों को ईवी को घर से बाहर भी चार्ज करने की सुविधा मिल सके।

Tags

Next Story