10 महीने बाद खुला महिला की हत्या का राज, दो आरोपी अरेस्ट

10 महीने बाद खुला महिला की हत्या का राज, दो आरोपी अरेस्ट
X
दयालपुर थाने से लापता एक महिला की हत्या का राज 10 महीने बाद खुलने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या कर शव बुलंदशहर के चोला इलाके में ठिकाने लगाया गया था।

नई दिल्ली। दयालपुर थाने से लापता एक महिला की हत्या का राज 10 महीने बाद खुलने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या कर शव बुलंदशहर के चोला इलाके में ठिकाने लगाया गया था। वारदात को एक दिव्यांग व्यक्ति ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए अपने सहयोगी के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी भोपुरा, साहिबाबाद निवासी मोहम्मद शाकिर अली उर्फ समीर उर्फ राजेश (50) और खजूरी खास निवासी मोहम्मद फैज उर्फ फैजान (22) को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी दिव्यांग ने फ्रेंच किलर चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी शाकिर खुद को राजेश बताकर महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाता था और फिर उनका आर्थिक शोषण करता था।

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी के अनुसार स्पेशल स्टाफ को सूचना मिहला थी कि आरोपी अवैध हथियार के साथ कमला नेहरू पार्क के पास आने वाले हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को पकड़ लिया। इनसे हुई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी मां, दो बेटों और एक बेटी के साथ सुशीलवती के फ्लैट में रहता है। इस महिला से नजदीकियां बढ़ाकर उसने 25 लाख में उसका फ्लैट खरीदने की बात तय की थी। बाद में डेढ़ लाख रुपये देकर महिला से उसके फ्लैट का कब्जा ले लिया। हालात ऐसे बन गए कि महिला महिला खुद किराए के मकान में रहने लगी। महिला ने बाकी रकम मांगी तो इस महिला की हत्या की साजिश रची गई।

तीन मार्च को उसे फ्लैट की पूरी पेमेंट देने के बहाने कार में बिठाकर शाकिर उसे बुलंदशहर ले गया। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ मिला पे पदार्थ दिया गया। इसके बाद चोला एरिया में खेतों में ले जाकर दोनों आरोपियों ने उसे गोली मार दी। बाद में वे शव मौके पर छोड़ फरार हो गए। इस महिला की लाश मिलने पर चोला थाना पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर किया था। वहीं इस महिला के लापता होने पर मृतका के भाई चेतन ने कोर्ट के जरिए दयालपुर थाने में उसकी किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया था। महिला का पति उससे अलग रहता है।

Tags

Next Story