दिल्ली में लाइट की डिमांड का फिर टूटा रिकॉर्ड, बिजली विभाग ने बताई ये बड़ी वजह

भीषण गर्मी (scorching heat) के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की मांग (electricity demand) भी बढ़ रही है। 15 मई की रात 11 बजे के करीब दिल्ली में पीक पॉवर डिमांड (peak power demand) 6732 मेगावाट (6732 MW) थी। यह इस साल मई महीने में अब तक की सबसे ज्यादा मांग है। इससे पहले मई 2022 में पीक पॉवर डिमांड 6572 मेगावाट थी। वर्ष 2019 में बिजली की सबसे अधिक मांग 7409 मेगावाट दर्ज की गई थी।
वहीं दिल्ली में लू (heat wave) ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिजली कंपनियों (power companies) के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 31 मई 2019 को बिजली की सबसे ज्यादा मांग 6,461 मेगावाट थी। मई में 15 दिनों में आठ बार से ज्यादा ऐसा हुआ है जब दिल्ली की बिजली की मांग 6000 मेगावाट को पार कर गई है। बिजली कंपनी बीआरपीएल ( power company BRPL) ने 2,920 मेगावाट, बीवाईपीएल ने 1,510 मेगावाट और टीपीडीडीएल ने 1,974 मेगावाट पंजीकृत किया।
अधिकारियों ने कहा कि एयर कंडीशनर, कूलर और पंखे के अत्यधिक उपयोग से बिजली की मांग बढ़ी है। बता दें दिल्ली में रविवार को पारा 49 डिग्री के पार चला गया। नजफगढ़ में यह 49.1 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 49.2 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 48.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 48 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा नोएडा में 47.1 डिग्री, मयूर विहार में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को सफदरजंग विद्यालय में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह इस साल का उच्चतम तापमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान (maximum temperature) 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर (delhi-ncr) में चल रही शुष्क हवाएं अधिकतम तापमान को और बढ़ा देंगी। साथ ही लू के खतरे से सावधान रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट (orange alert) भी जारी किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS