मेट्रो पुलिस थाने से सीपीयू चोरी, देखती रही महिला पुलिस कर्मी

मेट्रो पुलिस थाने से सीपीयू चोरी, देखती रही महिला पुलिस कर्मी
X
नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो थाना व इंद्रलोक पुलिस बूथ से एक शख्स पुलिसकर्मियों के सामने ही तीन सीपीयू उड़ा ले गया। पुलिस को एक माह बाद इसका पता चला जब एक एएसआई ने मालखाने की चेकिंग की। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

नई दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो थाना व इंद्रलोक पुलिस बूथ से एक शख्स पुलिसकर्मियों के सामने ही तीन सीपीयू उड़ा ले गया। पुलिस को एक माह बाद इसका पता चला जब एक एएसआई ने मालखाने की चेकिंग की। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। डीसीपी (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया कि आरोपी पहले से एक मामले में जेल में बंद है।

पुलिस को दी शिकायत में एएसआई अजित सिंह ने बताया है कि वह छुट्टी से वापस आए तो उन्होंने मालखाने की जांच की। जांच में उन्हें पता चला कि थाने से दो सीपीयू और इंद्रलोक पुलिस बूथ से एक सीपीयू गायब है। इस पर उन्होंने कांस्टेबल अंजली से सीपीयू के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर और 19 दिसंबर को महिंद्रा टेक कंपनी का कर्मचारी आया था।

उसने उन्हें बताया कि थाने के दो और इंद्रलोक पुलिस बूथ का एक सीपीयू खराब है। वह सीपीयू की सर्विस के लिए उन्हें कंपनी ले जा रहा है। अंजली ने कर्मचारी से सामान की रसीद मांगी तो कर्मचारी ने कहा कि सर्विस वाले सामान की रसीद नहीं मिलती। इसके बाद वह वहां से सीपीयू लेकर चला गया।

एएसआई ने कर्मचारी को कई बार फोन किया लेकिन वह उन्हें गुमराह करता है। इसके बाद उन्होंने महिंद्रा टेक कंपनी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनका कोई कर्मचारी थाने गया ही नहीं है। इसके बाद एएसआई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags

Next Story