30 वर्षीय युवक की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

30 वर्षीय युवक की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
X
उत्तरी जिले के सराया रोहिल्ला थाना अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की खून से लथपथ पाया गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के सराया रोहिल्ला थाना अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की खून से लथपथ पाया गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सब्जी मंडी पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वारदात के आरोपियों का पता लगाने के लिये आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार 9 दिसंबर को सुबह 8:35 बजे थाना सराय रोहिल्ला को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगी है और वह बेहोश हालत में पड़ा है। पुलिस चौकी संख्या 2, सिंधौरा कलां पहुंची तो 30 साल की उम्र का एक बेहोश व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा हुआ था। घायल व्यक्ति के चेहरे और सिर पर चोट के कई निशान थे। उसके पास ही खून से सनी कुछ ईंटें भी मौजूद थीं।

उक्त युवक को तुरंत दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को सब्जी मंडी मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया गया है। क्राइम टीम/नॉर्थ द्वारा अपराध स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सराय रोहिल्ला थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Tags

Next Story