शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाला ये शख्स भाजपा में शामिल

दिल्ली एनसीआर के गाज़ियाबाद से एक बार फिर से शाहीन बाग का मुद्दा उठते दिखाई दे रहा है। क्योंकि शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर भाजपा में शामिल हो गया है। गाजियाबाद बीजेपी संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने आज उसे बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कपिल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी हैं इसलिए वो इस पार्टी में शामिल हो रहे है।
गाज़ियाबाद: शाहीन बाग में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/WH0wyVRGW9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2020
नागरिक संशोधन कानून (सीएए) को लेकर शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी थी। कोर्ट में कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया। पुलिस ने उस समय दलील दी थी कि कपिल के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच चल रही है। लेकिन कपिल गुर्जर के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि इसी साल के शुरुआती महीनों में जब दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी को लेकर आंदोलन चल रहा था, उसी दौरान शाहीन बाग में गोली चलाने के बाद जब कपिल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS