ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग समय पर दो लोगों की मौत

नई दिल्ली के शाहदरा रेलवे पुलिस चौकी इलाके में अलग-अलग समय पर दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों के नाम मोहित (24) और राजेंद्र कुमार (49) है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मोहित गली नंबर – आठ मीत नगर में रहता था। परिवार में पिता विष्णु दत्त के अलावा अन्य सदस्य हैं। कुछ दिनों से मोहित बीमार था तो वह रविवार शाम को घर से घुमने के लिए निकला। मीत नगर स्थित सफेद मंदिर के पास शाम करीब 7:24 बजे वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेंद्र शाहदरा इलाके में सपरिवार रहता था। परिवार में पिता मोर सिंह के अलावा अन्य सदस्य है।
वह मजदूरी का काम करता था। यह भी घर से घुमने के लिए निलका था। ज्वाला नगर रेलवे लाइन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS