आप और कांग्रेस के बीच Twitter वॉर, जलभराव बना Hot टाॅपिक

देश की राजधानी दिल्ली में कुछ घंटे से हो रही तेज बारिश ने दिल्ली सरकार की पोल खोल दी है। बारिश के पानी से जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं कई सड़कें नदी में तब्दील हो गई है। दिल्ली में देर रात से हो रही बारिश ने दिल्ली का चक्का जाम कर दिया है। यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है। वहीं भारी बारिश के सड़कों पर इतना पानी जमा हो गया कि कई किलो मीटर तक लंबा जाम हो गया।
शायद गलती से @ashokgehlot51 की जगह @ArvindKejriwal टैग हो गए थे, इसीलिए ट्वीट डिलीट कर दिया है।
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) August 13, 2020
देखना @DelhiPYC राजस्थान के मुख्यमंत्री को टैग कर के फिर से डालेंगे ये वीडियो। pic.twitter.com/WPN9vysqNZ
ऐसे में दिल्ली युथ कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट करके केजरीवाल सरकार पर हमला किया है। उन्होंन ट्वीटर पर केजरीवाल को टैग करते हुये कहा कि केजरीवाल जी आपका विकास बारिश आते ही डूबने लगता है। इस वीडियो से पता लगता है कि दिल्ली सरकार ने कितना विकास का काम किया है इन 6 सालों में ठगने और लूटने के अलावा कोई काम नहीं हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीटीसी के एक बस में बारिश का पानी भरा हुआ है।
हालांकि बाद में दिल्ली युथ कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीटर से डिलीट कर दिया। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली युथ कांग्रेस को करारा जवाब देते हुये तंज कसा है। आप ने दिल्ली युथ कांग्रेस को कहा कि शायद यह वीडियो अपने ट्वीटर पर गलत जगह टैग कर दिया है आप ने आगे कहा कि अपने केजरीवाल की जगह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग करना था। अब देखना यह है कि क्या राजस्थान मुख्यमंत्री को टैग करके फिर से डालेंगे यह वीडियो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS