दिल्ली के नरेला स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौत, कई लोगों के झुलसने का वीडियो वायरल

राजधानी दिल्ली (Delhi) के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (Narela Industrial Area) में आज सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री (Plastic Factory) में भीषण आग (Fire) लग गई। आग लगने के समय फैक्ट्री में आठ से दस मजदूर मौजूद थे, जो फैक्ट्री अंदर ही फंसे रह गए। जिनमें से दो लोगों की मौत (Two People Died) हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की दस गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है। आग लगने का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल (Viral) हो रहा है।
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की ख़बर है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/UVFzrdWEYn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
दो लोगों की मौत, कई घायल
आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत दमकल की दस गाड़ियां मौके पर भेज दी गईं। फैक्ट्री की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है, हालांकि आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं लगा है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ लोग को बाहर आ गए, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। जिनका दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के E ब्लाक में यह फैक्ट्री तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली, जोकि तीन मंजिला है। मौके पर दमकल विभाग की टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
एक महीने पहले भी लगी थी नरेला में फैक्ट्री में आग
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फंसे कई मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें video #Narela #NarelaFire #DelhiPolice #DelhiNews #DelhiFire pic.twitter.com/1cyF7F3uWZ
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) November 1, 2022
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। एक महीने पहले भी इसी एरिया में जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगी थी। हालांकि तब आग लगने से किसी की मौत नहीं हुई थी। आज आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दमकल कर्मी मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS