तीसरी मंजिल पर काम करते दो मजदूर गिरे, एक की मौके पर ही मौत

तीसरी मंजिल पर काम करते दो मजदूर गिरे, एक की मौके पर ही मौत
X
नई दिल्ली के हौज खास थाना इलाके में तीसरी मंजिल से दो मजदूर काम करते हुए बालकनी से नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल का नाम संतोष है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नई दिल्ली के हौज खास थाना इलाके में तीसरी मंजिल से दो मजदूर काम करते हुए बालकनी से नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल का नाम संतोष है।

उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इंद्रजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस की माने तो हादसे के दौरान दोनों मजदूर नशे में थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

डीसीपी (साउथ) अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक, इंद्रजीत और संतोष दोनों मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले है। दोनों एल-1/7, हौज खास में पीओपी का काम कर रहे थे। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि काम करते समय दो मजदूर तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायल संतोष अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया।

Tags

Next Story