दो नवनिर्वाचित पार्षद आप में शामिल होने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस में लौटे

नई दिल्ली। कांग्रेस की दो नवनिर्वाचित महिला पार्षदों नाजिया खातून और सबिला बेगम सहित प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी द्वारा शुक्रवार को आप पार्टी ज्वाइन की थी। लेकिन महज 24 घंटों में ही बड़े नाटकीय ढंग से कांग्रेस में घर वापसी हो गई। कांग्रेस में वापसी करने वाले सभी नेताओं ने कहा कि वह केवल क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए दबाव के चलते आप पार्टी में गए थे। सभी ने किसी भी प्रकार के लेन-देन से इनकार किया। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा की तरह अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पार्षदों की खरीद फरोख्त कर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे है।
उन्होंने भाजपा व आप पार्टी पर धन बल से सत्ता हासिल करने के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कांग्रेस के पुराने विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे लोग कांग्रेस को तोड़ने में केजरीवाल की मदद कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस की दो महिला नवनिर्वाचित पार्षदों व कई पदाधिकारियों को केजरीवाल ने बरगलाकर आप में शामिल किया था। लेकिन 24 घंटे से पहले ही हमारी दोनों पार्षद व अन्य नेताओं ने आप पार्टी छोड़ कांग्रेस में वापसी की है।
कांग्रेस वापस आने वाले सभी साथियों का स्वागत करती है। इस अवसर पर चौ अनिल के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व विधायक हसन अहमद व चौ मतीन अहमद , घर वापसी करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, पार्षद नाजिया खातून और सबिला बेगम सहित अन्य मौजूद थे। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पूर्व विधायक मो आसिफ खान के मोबाइल पर किसी की कॉल आई जिसे उन्हें कहा कि यह कांग्रेस के पुराने नेता है जो मुझसे पार्षदों को तोड़ने के लिए बात करना चाहते है, मैं बात नहीं कर रहा।
चौ अनिल ने केजरीवाल को नसीहत दी कि कांग्रेस के पार्षदों को तोड़ने की कोशिश न करे। झूठे प्रचार के सहारे केजरीवाल निगम में जरूर आ गए है, अब उन्हें काम करना ही पड़ेगा। अब यह बहाना नहीं चलेगा कि मैं मजबूर हूं, निगम मेरे पास नहीं है। उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल को चाहिए कि सबसे पहले सभी अस्थायी सफाई कर्मियों को तुरंत नियमित करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गलत नीतियों के चलते ही निगम चुनाव में दलित व मुस्लिम वर्ग छिटक गया है। निगम चुनाव जनता ने कांग्रेस को जो बढ़त दी है उसकी जिम्मेदारी पार्टी उनकी आवाज बनकर पूरी करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS