Ukraine vs Russia War : यूक्रेन में फंसे लोनी के छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच जंग जारी है। इसी बीच देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) इलाके के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं अब तक 11 छात्रों के नाम सामने आए हैं। हर कोई भारत आने के लिए सरकार (Government of India) से मदद की मांग कर रहा है। स्थानीय विधायक का कहना है कि छात्रों को विदेश से वापस लाने के लिए वह लगातार यूक्रेन दूतावास और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।
लोनी के पूर्वी जवाहर नगर के शुएब पुत्र सलीम, पूर्वी जवाहर नगर के शिवम पांचाल पुत्र अरविंद कुमार, बेहटा हाजीपुर के उत्तरांचल विहार कॉलोनी के भरत सत्यबली पुत्र, गिरीश सत्यबली, रोहन पुत्र बेहटा हाजीपुर गांव ऋषिपाल, न्यू विकास कुंज कॉलोनी के शिवम ठाकुर पुत्र प्रमोद कुमार, जौहरी एन्क्लेव बलरामनगर कॉलोनी कॉलोनी निवासी विशाखा पुत्री दीपांशु कौशिक पुत्र वीरेंद्र शर्मा व गौतम चौधरी पुत्र लखविंदर गांव बंथला, अशोक मावी पुत्र अमन मावी टीला शाहबाजपुर गांव, रणबीर सिंह पुत्र अजय राज मेवला भट्टी, इंदर कुमार बरनी, अभिषेक पुत्र बलरामनगर कॉलोनी, डॉ. संजीव कुमार यूक्रेन में फसे हुए है।
वहां सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। वहां फसी बलराम नगर लोनी की विशाखा ने बताया कि यहां मेडिकल हॉस्टल (Medical Hostel) में करीब ढाई सौ भारतीय स्टूडेंट्स है। उन्होंने कहा कि हालांकि यहां हॉस्टल में खाने-पीने कि कोई दिक्कत नहीं है। यहां पर यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई के चलते बहुत तनाव है। बुधवार की रात अचानक तीन बम धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद से हर कोई दहशत में है। वह सब अपने देश वापस लौटना चाहते है।
वहीं लोनी के बेहटा हाजीपुर के उत्तरांचल विहार कॉलोनी के भारत सत्यबली ने कहा कि वह निप्रो सिटी के मेडिकल कॉलेज (Medical College) में चौथे वर्ष का छात्र है। यूक्रेन में हालात बिगड़ने पर लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी सत्यबली और रोहन ने 24 फरवरी को भारत लौटने के लिए फ्लाइट बुक की थी।
फ्लाइट को करीब 900 किमी दूर ओडिशा एयरपोर्ट से मिलनी थी। 24 फरवरी की सुबह वह और रोहन ट्रेन से निप्रो से ओडिशा पहुंचे, परंतु शाम के 4.45 बजे फ्लाइट अचानक रद्द हो गई। ठीक इसी प्रकार कई भारतीय छात्र सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर भारत सरकार (Government of India) से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS